फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villager dies due to electrocution from wire laid by poachers

Chitrakoot News: शिकारियों के बिछाए तार के करंट से ग्रामीण की मौत

Thu, 02 Jan 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villager dies due to electrocution from wire laid by poachers
चित्रकूट/मानिकपुर। जंगल से लकड़ी बीनने गया किसान शिकारियों के बिछाए तार के करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शिकारियों ने यह देखकर उसे घटना स्थल से दूर झाड़ियों के बीच फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गोंडा मडैय्यन गांव निवासी राजकरन ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका भाई राममिलन (45) जंगल से लकड़ी बीनने गया था। सर्दी ज्यादा पडऩे से घर में आग जलाकर तापने के लिए लकड़ी बीनने गया लेकिन दोपहर तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरु की। घर से लगभग एक किमी दूर देवांगना मार्ग की झाड़ियों पर एक शव मिलने की जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे।
विज्ञापन

राममिलन का पैर झुलसा था और हाथ भी झुलसा था। ऐसे में शक हुआ कि किसी खेत या जंगल के पास करंट लगने से उसकी मौत हुई है। भाई राजकरन ने पुलिस सूचना दी है कि किसी शिकारी ने जंगल में शिकार की नीयत से करंट प्रवाहित तार लगाया। इसकी चपेट में आने से उसके भाई राममिलन की मौत हुई है। शिकारियों ने खुद को बचने के लिए घटनास्थल से शव को घसीटकर लगभग 400 मीटर दूर झाड़ियों में छिपाया था, जिससे किसी को पता न चल सके। शिकारियों को तलाश कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। करंट लगने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी होगी। करंट बिछाने वालों की भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed