{"_id":"6ab23787b5a724ff8300c158","slug":"chitrakoot-chants-of-jai-bajrangbali-echoed-on-budhwa-mangal-crowds-thronged-the-hanuman-dhara-temple-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बुढ़वा मंगल पर गूंजे ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे, हनुमान धारा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बुढ़वा मंगल पर गूंजे ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे, हनुमान धारा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने टेका माथा
Tue, 22 Sep 2026 01:38 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:38 PM IST
सार
Chitrakoot News: बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर सिद्धपीठ हनुमान धारा और बरहा स्थित हनुमान मंदिर में आस्था की भीड़ उमडी। भोर से ही लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर संकटमोचन के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
चित्रकूट में बुढ़वा मंगल पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह से ही बरहा स्थित हनुमान मंदिर और प्रसिद्ध हनुमान धारा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लाखों की संख्या में भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। भक्तों में दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भारी भीड़ के चलते पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। जगह-जगह जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने भी व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व
इस अवसर पर महंत विजय दास जी महाराज एवं अमित तिवारी ने बताया कि बुढ़वा मंगल हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष दिन माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है।