फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,SDM,jhansi mirjapur national higway,against

कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम

Sat, 06 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
village,former,SDM,jhansi mirjapur national higway,against
फोटो-8- बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया स? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भौंरी/प्रसिद्धपुर। कृषि कानूनों के विरोध में कई किसान संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बुंदेलखंड किसान यूनियन की इकाई ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया। तो भाकियू टिकैत गुट ने किसान पंचायत कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वहीं अन्य किसान संगठनों के साथ भाकपा, माक पा व प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ब्यूर गांव के पास झांसी मिर्जापुर मार्ग में सांकेतिक रूप से जाम लगाकर विरोध किया। नेतृत्व यूनियन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम पूजन मिश्रा ने किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हो रही है। सरकार की नीतियों के करण किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपूजन मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश कुमार, प्रकाश, सौरभ आदि मौजूद रहे। जाम स्थल पर तहसीलदार संजय अग्रहरि ने किसानों से बातचीत की तब जाकर किसान शांत हुए। इसके पहले किसानों ने ब्यूर गांव में किसानों की महापंचायत की।
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने राजापुर तहसील अंतर्गत बछरन गांव स्थित गोसाईपुर गल्लामंडी परिसर में किसान महापंचायत की। इसमें जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा गांव गांव के किसान आंदोलन में शामिल है। मंडल सचिव रामकरन सिंह ने कहा कि किसान एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि यह सरकार किसानों की जमीन बेचने की तैयारी कर रही है। जिला उपाध्यक्ष उदयनारयण, तहसील कर्वी अध्यक्ष शैलेंद सिंह, तीरथ प्रसाद, नीलक ंठ, राममूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कृषि कानूनों को वापस लें
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन आरडी सिंह सेंगर ने जिलाध्यक्ष सत्यम यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर तीरथ प्रसाद, विनय पाल, सुशील आदि मौजूद रहे। किसान साझा यूनियन ने एसडीएम रामप्रकश को ज्ञापन सौंपा। राजनैतिक दलों में भाकपा के जिला महासचिव अमित यादव व माकपा के मंडल सचिव रुद्र साद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति संबोधित दस सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में कहा कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। डीजल, पेट्रोल के दामों पर कमी लाएं। इस मौके पर प्रमुख सचिव मनोज कुमार, संदीप कुमार, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed