फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Video of contract employee in registry office goes viral, registry sitting on the dais

Chitrakoot News: रजिस्ट्री कार्यालय में ठेका कर्मचारी का वीडियो वायरल, डायस पर बैठ कर रहा रजिस्ट्री

Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Video of contract employee in registry office goes viral, registry sitting on the dais
चित्रकूट। जिला निबंधक कार्यालय कर्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में ठेका पर कार्यरत सेवाप्रदाता कर्मी इंद्र कुमार कोर्ट डायस पर बैठकर जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े पक्षकारों के बयान दर्ज करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रजिस्ट्री कार्यालय परिसर का है, जहां ठेका कर्मी डायस पर बैठकर काम करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में एक अधिवक्ता की मौजूदगी में ठेका कर्मचारी को रजिस्ट्री प्रक्रिया के तहत क्रेता व विक्रेता का बयान दर्ज करते देखा जा सकता है। इस पर स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ठेका कर्मियों को इस प्रकार का कार्य करने का न तो वैधानिक अधिकार है और न ही कोई अनुमति।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद उपनिबंधक कर्वी राजेश यादव बताते है कि वह भले ही ठेका कर्मचारी हो, लेकिन मैं किसी भी कर्मचारी से कोई भी कार्य ले सकता हूं। कर्मचारी की तैनाती एआईजी स्टांप कार्यालय में होने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं इस समय इंचार्ज एआईजी स्टांप भी हूं। इसलिए जिससे चाहूं, उससे कार्य ले सकता हूं। जबकि देखा जाए तो कार्यालय में पहले से दो नियमित कर्मचारी तैनात हैं। जिनके पास कार्य ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय से मनमानी चल रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस प्रकरण की जांच कर सख्त कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में सरकारी कार्यालयों की साख बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed