फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two shops caught fire due to short circuit

चित्रकूटः शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग

Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire due to short circuit
कपड़े की दुकान में आग लगने से जला पड़ा माल - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के नई बाजार स्थित रेडीमेड कपडे़ की दो दुकानों में गुरुवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगे़ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों दुकानदारों ने अग्निकांड से 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

नई बाजार निवासी अशोक कुमार गुप्ता व कुबेरगंज निवासी कुसुम सोनी पत्नी बब्लू सोनी की बाजार में अशोका गारमेंट्स और कुसुम रेडीमेड के नाम से कपड़ों की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दोनों दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा, जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया दोनों दुकानों का सामान जलकर राख हो चुका था। बगल में स्थित कान्हा शूज हाउस में भी आग से नुकसान हुआ है। अशोक कुमार ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि आग लगने से उसका 12 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुसुम सोनी और कान्हा शूज के संतोष कुमार ने बताया कि आग से उनका आठ व एक लाख का नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल व जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों की मदद करने की मांग की है। इस मौके पर व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, ओम केशरवानी, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, जितेंद्र धतुरहा, जनउद्योग व्यापार संगठन के शानू गुप्ता, पप्पू जायसवाल व विनोद केेशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed