फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two lakh devotees took a dip of faith in the holy place of Shri Ram.

Chitrakoot News: श्रीराम की तपोभूमि में दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took a dip of faith in the holy place of Shri Ram.
भरतकूप मेला में झूला झूलते बच्चे व खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
चित्रकूट/खोही। भीषण ठंड और कोहरे के बीच मकर संक्रांति पर मंगलवार को दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने रामघाट और मंदाकिनी में स्नान कर दान किया। भागवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा की।
विज्ञापन

सहरानपुर से आए वासुदेव सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर वे हर साल आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने भी जगह-जगह जायजा लिया।
विज्ञापन

धर्मनगरी के भागवत पीठ के संंत नवलेश दीक्षित ने कहा कि जल में जीवन देने वाले गुण हैं। मकर संक्रांति पर नदियों में स्नान करने से परिवार का कल्याण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर और मऊ के प्रतिनिधि के अनुसार राजापुर व मऊ क्षेत्र के निवासियों ने यमुना नदी में स्नान कर दान किया। मानिकपुर क्षेत्र के जमुनिहाई गांव के पास सरभंग आश्रम से निकली जलधारा में भी भक्तों ने स्नान किया। मंदाकिनी तट पर मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed