{"_id":"6abfec16ee27538bed0e97bc","slug":"the-public-is-drowning-in-waterlogging-while-you-stay-asleep-dm-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137133-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव में जनता डूबे और आप सोते रहो : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव में जनता डूबे और आप सोते रहो : डीएम
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। डीएम पुलकित गर्ग शुक्रवार को अचानक मऊ कस्बे में पहुंच गए तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान वह सोनार गली का नाला देखा। यहां नाला निर्माण का काम सुस्त मिलने पर उन्होंने कहा कि जलभराव में जनता डूबे और आप सोते रहो। नाला जल्द और मजबूत बनाओ, नहीं तो कार्रवाई होगी।
डाक बंगला प्राइमरी स्कूल में व्यवस्थाएं देखीं। टूटा गेट, बिखरा मलबा, बदहाल परिसर देख भड़क उठे। बोले, यह स्कूल है या खंडहर। उन्होंने तत्काल गेट ठीक करने, मलबा हटाने और पौधे लगाने का आदेश दिया। फिर पुरानी तहसील में बन रहे रजिस्ट्री ऑफिस का गेट खटखटाया। गुणवत्ता में लापरवाही पर चेतावनी दी। रामलीला मैदान पर गंदगी देखकर अल्टीमेटम दिया। निरीक्षण में डीएफओ प्रत्यूष कटिहार और एसडीएम आरआर रमन रहे। (संवाद)