फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramayana to be displayed in the sky; drone and laser show at the fair.Ramayana to be displayed in the sky; drone and laser show at the fair.

Chitrakoot News: आसमान में दिखेगी रामायण, मेले में ड्रोन-लेजर शो

Fri, 02 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 02 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ramayana to be displayed in the sky; drone and laser show at the fair.Ramayana to be displayed in the sky; drone and laser show at the fair.
02 सीकेटीपी-04- रामघाट में दीप महोत्सव की झलक। संवाद
चित्रकूट। श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट की दिवाली इस बार ऐतिहासिक होने जा रही है। जमीन पर दीपों के साथ आसमान में भी रामायण का मंचन होगा।
विज्ञापन

प्रशासन दिवाली अमावस्या मेले में पहली बार रामायण थीम पर भव्य ड्रोन और लेजर शो कराने जा रहा है। मंदाकिनी के रामघाट से कामतानाथ परिक्रमा तक पूरी धर्मनगरी में आस्था और आधुनिकता का संगम दिखेगा।
दिवाली पर लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान, रामघाट पर दीपदान और कामतानाथ की परिक्रमा करते हैं। इसी आस्था को केंद्र में रखकर इस बार मेला क्षेत्र को हाईटेक बनाया जा रहा है। रात के आकाश में ड्रोन से रामायण के दृश्य उकेरे जाएंगे।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद की ओर से मेला क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए सात एलईडी लाइटिंग गेट तैयार किए जाएंगे। छह प्रमुख चौराहों की आकर्षक सजावट होगी। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नौ छोटी स्टेज बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर भजन, रामायण आधारित प्रस्तुतियां और क्षेत्रीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे।
युवाओं और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में भक्ति थीम पर 10 सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे। नगर पालिका कर्वी 12 पार्किंग स्थल और छह खोया-पाया केंद्र बनाएगी। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि इसके लिए तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं।

02 सीकेटीपी-04- रामघाट में दीप महोत्सव की झलक। संवाद

02 सीकेटीपी-04- रामघाट में दीप महोत्सव की झलक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed