{"_id":"6abfee2d2fd10898ae075d67","slug":"vinita-and-rinky-from-itaura-selected-for-the-national-level-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137105-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: इटौरा की विनीता और रिंकी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: इटौरा की विनीता और रिंकी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02 सीकेटीपी 01 विजेता टीम के साथ डीएम व अन्य। स्रोत: प्रशासन
चित्रकूट। कर्वी ब्लॉक के सरकारी स्कूल इटौरा की विनीता और रिंकी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। 17वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में चित्रकूट की बालिका टीम ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
यह प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक सीएबी इंटर कॉलेज प्रयागराज में हुई थी। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा की अंडर-14 टीम ने माध्यमिक शिक्षा के दिग्गजों को टक्कर दी।
टीम की दो होनहार खिलाड़ी विनीता व रिंकी देवी ने यह प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाली इन बेटियों ने अब जिले से निकलकर देश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका हासिल किया है।
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इन विजेता बालिकाओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सोनकर, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, महिला कोच रंजन सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह समेत प्रशासनिक अमला मौजूदरहा और बेटियों का उत्साहवर्धन किया।