{"_id":"6abfecbb3b220f68d10ab463","slug":"young-students-played-kabaddi-selection-for-the-division-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137121-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बटुकों ने खेली कबड्डी, मंडल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बटुकों ने खेली कबड्डी, मंडल के लिए चयन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष ग्राम गुरुकुलम् के बटुकों ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया। आजादी के बाद पहली बार किसी गुरुकुल की टीम जिला स्तर पर खेली और पहली बार ही मंडल स्तर के लिए चयन भी हुआ।
30 सितंबर को महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज, खंडेहा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें आयुष ग्राम संस्कृत विज्ञान उच्चतर माध्यमिक गुरुकुलम् की टीम ने हिस्सा लिया। बटुकों ने अनुशासन और जोश के साथ दमदार खेल दिखाया। गुरुकुल के उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के बटुक गोविंद द्विवेदी का मंडल स्तर के लिए चयन हुआ है।
प्रबंधन ने बताया कि गुरुकुल में पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक विकास पर भी जोर दिया जाता है। इसी का नतीजा है कि बटुक कबड्डी में भी परचम लहरा रहे हैं।