फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two families clashed in enmity, five injured

पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार भिड़े, पांच गंभीर रूप से घायल

Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two families clashed in enmity, five injured
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में रंजिश को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठियां चटकीं।
विज्ञापन

इसमें पांच लोग घायल हो गए।
परिजनों ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया।
शुक्रवार को बरद्वारा निवासी पूनम पत्नी सुशील ने बताया कि उसके परिवार का ही टेनी उर्फ प्रवीण शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था।
विरोध करने पर टेनी व उसके पिता बाबूलाल और पवन लाठी डंडे लेकर घर आ गए। इन लोगों ने उसको, पति सुशील और ससुर भइयालाल को पीटकर घायल कर दिया।
उधर, बाबूलाल ने बताया कि सुशील परिवार के सदस्य मिथुन और शिवबली के साथ घर में घुस आए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों परिवार के बीच हुए झगड़े में पांच घायल है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed