{"_id":"65ce7255da63ecd37906ddd7","slug":"two-died-due-to-fever-seven-patients-admitted-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-104985-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार से दो की मौत, सात मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार से दो की मौत, सात मरीज भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में बदलाव से लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण जिला अस्पताल में मरीजों की ज्यादा भीड़ हो रही है। बृहस्पतिवार को बुखार से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात मरीज भर्ती कराए गए हैं।
कर्वी कोतवाली के ब्यूर निवासी कामता प्रसाद (38) को बुखार के चलते भाई शिवप्रसाद ने बुधवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मानिकपुर क्षेत्र के निही चिरैया निवासी प्रदीप तिवारी (60) को बुखार के चलते बेटी प्रतिभा ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर ले गए।
इसके अलावा बरद्वारा निवासी शांति देवी (30), कोलगदहिया निवासी रामप्रकाश (25), गांधीनगर निवासी शिवपाल (35), रंपुरिया अव्वल निवासी राकेश का पांच वर्षीय पुत्र छोटू, गढ़ीवा निवासी रामप्यारी (40), चकजाफर निवासी किशन (18) व रैपुरा निवासी बद्री प्रसाद (45) को बुखार व खांसी-जुकाम के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।