फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uproar at post-mortem house over demand for action; family pacified by police assurance

चित्रकूट: कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए परिजन

Wed, 23 Sep 2026 08:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 23 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar at post-mortem house over demand for action; family pacified by police assurance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर कस्बा निवासी महिला की मौत में बुधवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। बांदा के अतर्रा निवासी अनुषा देवी (24) का पति संतोष से ससुराल में गुटखा खाने को लेकर रक्षाबंधन पर ससुरालीजन ने उसके साथ मारपीट की थी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। इसके बाद ससुरालीजन उसे मायके सीतापुर छोड़ गए। मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार शाम को कार्रवाई को लेकर मायके पक्ष के लोग ससुरालियों से भिड़ गए और हंगामा करने लगे। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed