फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two bikes collided, one dead, two injured

Chitrakoot News: दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल

Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, one dead, two injured
रामकुमार - फोटो : संवाद
मानिकपुर। थाना मारकुंडी क्षेत्र के जारो माफी गांव के काली मंदिर के पास गुरुवार की रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

छेरिया खुर्द निवासी रामकुमार (26) बाइक से ननिहाल गोपीपुर रामनिरंजन के यहां निमंत्रण में गया था। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे लौट रहा था। जारो माफी के काली मंदिर के पास पहुंचते ही छेरिया खुर्द से निमंत्रण करके आ रहे थाना मानिकपुर क्षेत्र के गुरौला निवासी सुदामा और शानू की बुलेट से बाइक टकरा गई। इससे दोनों बाइकों में सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी गई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डाॅक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। हालत में सुधार न होने पर सुदामा व शानू को प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन सतना लेकर चले गए।
विज्ञापन

राम कुमार के चार भाई शिवपूजन, अमित, प्रमोद व अनुज, मां गोलकी देवी है। मौत की जानकारी मिलते ही सभी का हाल बेहाल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों के अस्पताल लेकर गए। जहां एक की मौत हो गई। दोनों को रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed