फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two and a half lakh rupees ransom demanded by kidnapping contractor

चित्रकूट: ठेकेदार का अपहरण कर मांगी ढाई लाख रुपये फिरौती

Sat, 19 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees ransom demanded by kidnapping contractor
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन सवार चार युवकों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने तीन दिन बाद ठेकेदार के परिजनोें को फोन कर ढाई लाख रुपये फिरौती राजस्थान पहुंचाने को कहा है। परिजनों ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, लेकिन खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के छपरा माफी गांव निवासी आरतीदेवी पत्नी पप्पू पुत्र काशीप्रसाद ने शनिवार को बताया कि पति ठेके पर निर्माण कार्य का काम करते हैं। 14 दिसंबर को वह सीतापुर के यूपीटी चौराहे पर खड़े थे, तभी एक वाहन से चार लोग आए और उन्हें पकड़कर ले गए।
विज्ञापन

जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई, मोबाइल स्विच आफ था। 17 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक काल आई, इसमें पति ने दो युवकों का नाम व दो अज्ञात लोगों के बारे में बताया कि वे उसका अपहरण कर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे उसे छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। किसी तरह रुपये का इंतजाम कर उसे छुडा लो। इस पर महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। दो दिन से उसके देवर मुन्नालाल के फोन पर भी फिरौती न पहुंचाने पर अपहृत को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

परिजनों ने शनिवार को सदर कोतवाली में मामले की जानकारी दी। इस मामले में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जिस तरह यह मामला बताया जा रहा है, उससे पूरा मामला संदिग्ध लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed