फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck-container collided head-on in fog

Chitrakoot News: कोहरे में आमने-सामने से टकराए ट्रक-कंटेनर

Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck-container collided head-on in fog
राजापुर। थाना क्षेत्र के रगौली मोड़ स्थित खोहरा बाबा के पास कोहरे में आमने-सामने ट्रक व कंटेनर में टक्कर होने से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और लगभग एक घंटे तक कंटेनर का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन की मदद से कंटेनर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह घने कोहरे के चलते लालता रोड की तरफ से सीमेंट लादकर आ रहा औरैया निवासी कंटेनर का ड्राइवर प्रदीप कुमार (36) रगौली मोड़ खोहरा बाबा के पास पहुंचा तो राजापुर की ओर आ रहा अमेठी जिले के भादव थाना के रामगंज निवासी ट्रक चालक परवेज (40) ने सामने से कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इसके चलते कंटेनर चालक प्रदीप कुमार अपने वाहन में लगभग एक घंटे तक फंसा रहा। इसकी सूचना राहगीरों ने राजापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन की मदद से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार का जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दो घंटे तक प्रभावित रहा मार्ग
राजापुर रगौली मार्ग पर दो वाहनों के टकराने के बाद लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन संचालित हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed