फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Treasury scam: Five pensioners were relieved after returning the money deposited in their accounts, but the court sent them to jail.

कोषागार घोटाला : खाते में आई रकम लौटाकर निश्चिंत थे पांच पेंशनर, कोर्ट ने भेजा जेल

Thu, 26 Feb 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Treasury scam: Five pensioners were relieved after returning the money deposited in their accounts, but the court sent them to jail.
चित्रकूट। बहुचर्चित कोषागार घोटाले में मंगलवार को एसआईटी ने जिन पांच और पेंशनरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन सभी के खातों में 3.44 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। घोटाले का खुलासा होने पर पांचों आरोपियों ने यह रकम बैंक में वापस जमा कर दी थी लेकिन जांच में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसआईटी के अनुसार, नांदी निवासी जीवनलाल, नत्थूराम, पहाड़ी निवासी लल्लू प्रसाद कुशवाहा, कर्वी के ओरा निवासी कैलाश नाथ पांडेय और छेछरिया खुर्द निवासी शिवमंगल के खातों में 3.44 करोड़ रुपये आए थे। सभी ने अक्टूबर माह में दबाव में आकर रकम वापस जमा कर दी थी। उन्हें लगा था कि रकम लौटाने के बाद मामला समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया, इन पांचों पेंशनर के नाम घोटाले में दर्ज थे और खुलासे के बाद से इनकी तलाश की जा रही थी। यह भी बताया कि इन्होंने जांच के दौरान ही खाते में आई रकम को वापस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

अक्तूबर माह में सामने आए था 43.13 करोड़ का घोटाला
कोषागार घोटाले का खुलासा अक्टूबर 2025 में हुआ था। जांच में कुल 97 पेंशनरों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद जांच में 25 बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। इसमें से नौ बिचौलिए, 30 पेंशनर और दो कर्मचारी पहले ही जेल जा चुके हैं। अब तक 30 पेंशनरों ने अपने खातों में पहुंची रकम लौटाई है, जिनके खाते में 10 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर नहीं हुए थे।

------------

बड़ी रकम वाले 63 पेंशनरों की तलाश जारी
एसआईटी अभी उन पेंशनरों तक नहीं पहुंच पाई है, जिनके खातों में बड़ी रकम भेजी गई थी। ऐसे 63 पेंशनरों की तलाश जारी है। इन पेंशनरों के खातों में 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। जांच टीम इन सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। घोटाले की पूरी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed