{"_id":"557ad79280fcd8e5df550f4dc1fd6507","slug":"traders-exploitation-will-not-be-tolrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं’
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल की नगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि क्रेशर यूनियन या व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए वह हमेशा उनके साथ हैं।
विज्ञापन
सांसद को भरतकूप के क्रेशर व्यवसायियों ने समस्याएं बताईं। कहा गया कि संबंधित विभाग के लोग आए दिन किसी न किसी बात पर उत्पीड़न करते हैं। सभी कागजात होने के बाद भी कोई न कोई कमी ढूंढ़ ली जाती है। इस पर सांसद ने कहा कि समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता ने कहा कि क्रेशर व्यवसाय यहां के व्यापार की रीढ़ है। अब हितों की लड़ाई क्रेशर यूनियन और व्यापार मंडल मिलकर लडे़ंगे। मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, महामंत्री भोला कुशवाहा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनीष गुप्ता आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। व्यापार मंडल पदाधिकारी पंकज अग्रवाल, क्रेशर यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह, मिथलेश गर्ग, सुशील कक्का, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन