फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor overturns after colliding with bus, driver injured

Chitrakoot News: बस की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल

Sun, 19 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 19 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns after colliding with bus, driver injured
चित्रकूट। दीपदान मेले में आ रहे श्रद्धालुओंं से भरे ट्रैक्टर पर शनिवार की शाम को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।इससे ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन ट्राली नहीं पलट पाई। इससे बड़ा हादसा टल गया। चालक घायल हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रोक के बावजूद मेला में ट्रैक्टर व पिकअप से श्रद्धालु दीपदान मेले में आ रहे हैं। शनिवार की देर शाम को कौशांबी से आ रहे 35 श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध गांव के पास पहुंचा तो कर्वी से राजापुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की गति धीमी होने से ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन ट्राली नहीं पलटी। उधर बस लेकर चालक मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर चालक कौशांबी निवासी ननकू प्रसाद घायल हुआ।इसके अलावा किसी को चोट नहीं आई। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालुओं ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed