{"_id":"5f88895b8ebc3ec5f0430e69","slug":"today-the-district-will-get-263-new-teachers-chitrakutt-news-knp588710755","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः आज जिले को मिलेंगे 263 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः आज जिले को मिलेंगे 263 नए शिक्षक
विज्ञापन
कांउसलिंग के दौरान मौजूद अभ्यर्थी व जांच अधिकारी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/शिवरामपुर। शिक्षकाें की भर्ती के लिए चल रही काउंसिलिंग का काम बृहस्पतिवार देर शाम को पूरा हो गया। इसमें 273 अभ्यर्थियों में से दस अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री ऑनलाइन कार्यक्रम में नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का काम करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंदी दोपहर ढाई बजे से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
डायट परिसर शिवरामपुर में बृहस्पतिवार को डायट प्राचार्य सीएल चौरसिया व बीएसए ओमकार राणा की मौजूदगी में शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग का काम किया गया। बुधवार को महिला व दिव्यांग वर्ग से से 80 में से 79 की कांउसिलिंग हुई थी। शेष एक ने बृहस्पतिवार को अपने कागजों की जांच कराई।
बृहस्पतिवार को 184 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। बीएसए ने बताया कि 273 में से 263 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई है। उन्होंने बताया कि जिले को 263 नए शिक्षक मिले हैं। इन सभी को शुक्रवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सभागार में दोपहर ढाई बजे से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदी नियुक्ति पत्र बांटेंगे।