फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three women scorched by the current on the way to the village

गांव के रास्ते में करंट से झुलसी तीन महिलाएं

Thu, 06 Sep 2018 11:21 PM IST
गांव के रास्ते में करंट से झुलसी तीन महिलाएं
गांव के रास्ते में करंट से झुलसी तीन महिलाएं Updated Thu, 06 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी। देर शाम खेत से घर लौट रहीं तीन महिलाएं सड़क से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गईं। एक को बचाने के प्रयास में तीनों झुलस गई। तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र में भर्ती कराया गया है।

थानाक्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग निवासी सरोजिया देवी पत्नी रामेश्वर, केदारिया पत्नी नत्थू अपने रिश्तेदार बारा जिला इलाहाबाद निवासी राममनी पत्नी चुन्नू बुधवार की रात को खेत से लौट रही थी। जैसे ही गांव के श्रमदान के पास पहुंची। रास्ते में लगी एक घरेलू बिजली की केबल  कटी लटक रही थी। अंधेरे के कारण उसे महिलाएं देख नहीं पाई। पहले तार सरोजिया देवी के सिर पर छू गई। जिससे वह क रंट लगने से तार पर चिपक गई। यह देखकर राममनी व केदरिया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह दोनों भी करंट की चपेट में आ गई। पास में खडे़ नत्थू प्रसाद ने लकड़ी के सहारे केबल को हटाकर महिलाओं की जान बचाई। झुलसी तीनों महिलाओं कोे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि समय से महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed