{"_id":"66edd04c5f94f0c09e01d8f4","slug":"three-people-including-an-innocent-child-died-due-to-fever-and-stomach-ache-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109675-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से मासूम समेत तीन की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में बदलाव से बुखार, पेटदर्द और उल्टी-दस्त की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मासूम समेत तीन की मौत हो गई। इसके अलावा चार मरीजों को भर्ती कराया गया है।
आगरा के नागलहरि निवासी ताविल अली ने बताया कि वह एलएंडटी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। राजापुर में काम चल रहा है। गुुरुवार को 15 माह के बेटे अली की निमोनिया की शिकायत पर हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
चित्रकूट दर्शन करने आई गुजरात के राजकोट निवासी कुंवरबाई (80) को तेज बुखार की शिकायत पर बेटा सरवन जिला अस्पताल लेकर आया। इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, बनाड़ी कर्वी निवासी देवकन्या (65) को पेटदर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लाये। उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रजौला के हीरालाल, ददरी की रन्नू देवी, बसिला की मेडियादेवी व बरमपुर की दुजियादेवी को परिजनों ने बुखार व पेटदर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।