फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three injured in clash among wedding guests over dancing to DJ music

Chitrakoot News: डीजे पर डांस के विवाद में बारातियों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three injured in clash among wedding guests over dancing to DJ music
मऊ (चित्रकूट)। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के साथ मारपीट की गई। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मऊ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत मऊ के आजाद नगर निवासी सुमित निषाद अपने साथियों दीपक और प्रियांशु के साथ बारात से लौट रहे थे। मवई गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास मोनू, सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने लाठी-डंडों और फरसे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में सुमित के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उसके साथियों को भी चोटें लगीं। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। आरोपियों ने मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे में कहासुनी को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। शोर सुनकर बारात से लौट रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने किसी तरह तीनों युवकों की जान बचाई। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed