{"_id":"153e6af31e0f8a1d863181363a96b7a9","slug":"three-girls-found-unclaimed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मिलीं तीन बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मिलीं तीन बच्चियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान धारा के पास तीन बच्चियों को बिलखते देख लोग हैरत में पड़ गए। सूचना पर पहुंची नया गांव पुलिस ने तीर्थक्षेत्र में उनके अभिभावकों का पता लगाने का प्रयास किया। कोई जानकारी न मिलने पर महिला कांस्टेबिल बच्चियों को लेकर कर्वी आई। कोतवाल केपी दुबे ने बताया कि बच्चियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर तीन बच्चियां हनुमान धारा के पास बिलख रही थीं। आसपास किसी के न होने पर लोगों ने इसकी जानकारी नयागांव (मप्र) पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछा पर कोई भी बच्चियों के घर या अभिभावकों के बारे में नहीं बता सका।
विज्ञापन
इस पर वहां से एक महिला कांस्टेबिल रिचा पांडे इन तीनों को लेकर कर्वी आईं और इनके बारे में पता किया। कोतवाल केपी दुबे ने बताया कि बच्चियों ने अपना नाम पूजा, नीलम, मनीषा बताया है। इनकी उम्र पांच से सात साल केे बीच है।
विज्ञापन