फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three doctors, two nurses, including 12 absent, prevented salary

तीन डाक्टर, दो नर्स समेत 12 गैरहाजिर, वेतन रोका

Sat, 11 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 11 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three doctors, two nurses, including 12 absent, prevented salary
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ से जानकारी लेतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला

पुराने जिला अस्पताल में संचालित शहरी स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने औचक निरीक्षण किया तो प्रभारी समेत तीन डाक्टर गैरहाजिर मिले। दो नर्स समेत स्टाफ व सात कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। नाराज डीएम ने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस भवन के खाली हिस्से में विकास भवन का एक कार्यालय संचालित कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे डीएम मोनिका रानी ने बाईपास मार्ग पर स्थित पुराने जिला अस्पताल में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर पंजीकरण कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, स्टाफ  नर्स कक्ष, मरीज भर्ती कक्ष आदि कक्षों का निरीक्षण किया। जिसमें डा. रेनू श्रीवास्तव, डा. जागृति सिंह, स्टाफ  नर्स रूपिका मौर्या, आपदा प्रवीण, एएनएम गोमती देवी, ज्योति पाठक, जय कुमारी, प्रियंका देवी, सरला देवी ,कुलदीप सिंह एवं फार्मासिस्ट कमलेश सिंह अनुपस्थित मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके त्रिपाठी भी गैरहाजिर थे।
विज्ञापन


डीएम ने इस पर नाराजगी जताई और सीएमओ को सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से को निर्देश दिए कि जब तक यहां कि व्यवस्थाओं में सुधार न हो तब तक प्रभारी डाक्टर का वेतन आहरित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जहां पर स्टाफ  व डाक्टर कक्ष हैं, वहां पर छोटे-छोटे कूलर व पानी पीने का एक वाटर कूलर लगवाएं। साफ-सफाई ठीक न पाए जाने पर कहा कि एक सफाई कर्मी यहां पर और नियुक्त किए जाएं। अस्पताल के खाली पड़े भवन का मुआयना भी किया और कहा कि विकास भवन जब तक तैयार नहीं होता है, तब तक अस्पताल के खाली भवन में शिफ्ट किया जाए। जहां पर मरीज बैठते हैं, वहां पर कुर्सी व पंखा की व्यवस्था तत्काल कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed