{"_id":"6a318e879fe61060c405135b","slug":"thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-even-on-the-day-following-amavasya-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-132501-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अमावस्या के दूसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अमावस्या के दूसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवती अमावस्या के दूसरे दिन मंगलवार को भी धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही रामघाट पर मंदाकिनी नदी में स्नान व भगवान कामतानाथ की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हालांकि, परिक्रमा मार्ग व एमपी सीमा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण के चलते कई स्थानों पर रास्ता संकरा हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक परेशानी पीलीकोठी क्षेत्र में देखने को मिली जहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं को पैदल और वाहन दोनों से आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निर्माणाधीन मार्ग पर बालू, कंक्रीट और बिछाए गए पत्थरों के कारण भी लोगों को चलने में परेशानी हुई। वहीं बेड़ी पुलिया तिराहे पर पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन
बांदा निवासी श्रद्धालु राकेश सिंह ने बताया कि अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे मंगलवार को स्नान के लिए पहुंचे थे लेकिन इस दिन भी भीड़ कम नहीं थी। बेड़ी पुलिया के पास पेयजल की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ललौली निवासी शुभम निषाद ने बताया कि एमपी बॉर्डर के पास सड़क निर्माण के चलते वाहनों का जाम लगा रहा। पीलीकोठी क्षेत्र में सबसे अधिक परेशानी हुई, जहां करीब एक किमी लंबे जाम में फंसकर लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अमावस्या के अगले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से धार्मिक स्थलों पर रौनक बनी रही लेकिन निर्माण कार्यों और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी।
बोले जिम्मेदार
सोमवती अमावस्या मेले में विशेष व्यवस्था की गई थी। पेयजल के लिए टैंकर के साथ वाटर कूलरों की भी मरम्मत करवाई गई थी। इसके बाद भी दिक्कतें हो रही है तो इसके दिखवाया जाएगा। लालजी यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।