फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves broke the lock and stole goods worth thousands from two kiosks

Chitrakoot News: ब्लास्टिंग से हुईं दरारों में बारिश का पानी जाने से ढहा पहाड़

Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock and stole goods worth thousands from two kiosks
चित्रकूट। भरतकूप के गोंडा पहाड़ का हिस्सा ढहने का प्रमुख कारण अवैध रूप से की जा रही ब्लास्टिंग से पहाड़ का दरकना और पहले से तोड़ी गई चट्टानों को न हटाया जाना पाया गया। बारिश का पानी दरके पहाड़ में भरने से मिट्टी की परत गीली हो गई और चट्टानों के वजन से पहाड़ भरभराकर ढह गया, जिससे पोकलैंड ऑपरेटर की मौत हो गई। इस मामले में पट्टाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चार बजे बजनीपुरवा के गोंडा पहाड़ में पट्टाधारक अवधेश त्रिपाठी के खदान में पोकलैंड से पत्थर की तोड़ाई और ढुलाई का काम चल रहा था। पहाड़ का एक हिस्सा ढहने से पोकलैंड चकनाचूर हो गई और ऑपरेटर अतर्रा के तेरा निवासी राकेश निषाद की दबकर मौत हो गई थी। इस मामले में पट्टाधारक के भाई भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी और अन्य के नाम रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीएम शिवशरणप्पा के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को मामले की पहली जांच पूरी हो गई। जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह ने बताया कि इस मामले में पट्टाधारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उससे एक सप्ताह भर में खदान में अंधेरे में काम कराने, मानक के इंतजाम और घटना कैसे हुई, की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन की पहली रिपोर्ट देर शाम को पूरी हुई, जिसे शासन को भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इसमें बताया गया कि खनन स्थल पर सुरक्षा के मानक पूरे नहीं थे। अंधेरे में काम हो रहा था। पहले से खनन के कारण बारिश होने से वहां मौजूद टूटी चट्टानों को नहीं हटाया गया। इससे मिट्टी की परत में पानी पहुंच गया और पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया।
इनसेट
पहाड़ पर सन्नाटा, अन्य खदानों में भी नहीं हुआ काम
खनन स्थल गोंडा पहाड़ और आसपास की खदानें ठप रहीं। मृतक ऑपरेटर के परिजनों से जांच टीम के अधिकारी मिले। साथ ही पट्टाधारक और उसके सहयोगियों ने मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मुआवजे पर कुछ सहमति बनने की संभावना है। यह भी पता चला कि पट्टाधारक की इस लीज को कोई पेटी कांंट्रेक्टर चला रहा था। बताया गया कि ऑपरेटर राकेश निषाद 2018 से भरतकूप क्षेत्र में रहकर जेसीबी और पोकलैंड चलाता था। उसके कई रिश्तेदार भी यहां काम करते हैं।

इनसेट...
खान सुरक्षा महानिदेशालय को भेजी रिपोर्ट
इस घटना की जानकारी खान सुरक्षा महानिदेशालय ने भी मांगी है। जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह ने बताया कि विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। टीम जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed