{"_id":"61d48f6f8202121be4386094","slug":"there-are-no-dacoits-now-elections-will-be-peaceful-chitrakoot-news-knp6735573150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकू नहीं हैं, शांतिपूर्ण होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकू नहीं हैं, शांतिपूर्ण होंगे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। अब क्षेत्र में डाकू नहीं हैं, इससे विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। यह उम्मीद मंगलवार को अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने जताई। उन्होंने तीन पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया।
एडीजी पुलिस लाइन सभागार मेें अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इसमें उन्होेंने कहा कि यूपी-एमपी की सीमा में चौकसी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा शातिरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। गांवों में गोष्ठियां करके ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाए। कहीं से भी शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
बैठक के बाद एडीजी ने प्राथमिक विद्यालय भरतकू प, ज्ञान भारती इंटर कालेज और यूईआरसी परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय नया बाजार कर्वी के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सदर शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ मऊ सुबोध गौतम, सीओ राजापुर एसपी सोनकर, सीओ पुलिस लाइन कार्यालय हर्ष पांडेय, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।