फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth returned from Tabligi Jamaat got an investigation, family home quarantine

तब्लीगी जमात से लौटे युवक की कराई जांच, परिवार होम क्वारंटीन

Fri, 03 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The youth returned from Tabligi Jamaat got an investigation, family home quarantine
फोटो नंबर- 5- तब्लीगी जमात निजामुददीन मरकज से लौटे एक युवक की कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह पर जांच - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को बाहरी जनपदों से आने वालों की संख्या बेहद कम रही । कुछ स्थानों पर संदिग्ध के होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर 100 लोगों की जांच भी कराई गई। किसी में कोरोना वायरस के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले। जिले में कुछ स्थानों पर अफवाहों का भी बाजार गर्म रहा। अधिकारियों की टीम ने शहर की कई मस्जिदों पर जाकर दिल्ली की ओर से आने वाले लोगों की तलाश की।
विज्ञापन

इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों से घरों पर ही नमाज अदा करने को कहा। आईटीआई भांगा शिवरामपुर में बने क्वारंटीन केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। एसडीएम एके पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर के एक मोहल्ले से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे एक युवक को घर से ले जाकर जांच कराई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संदेह होने पर उसे होम क्वारंटीन में रखा गया है। उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी घर से ले जाकर शिवरामपुर के पास बनाए गए अस्थायी होम क्वारंटीन में रखा गया है। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है। सीएमओ डा. विनोद कुमार के अनुसार जिले में अभी किसी में कोरेाना पॉजटिव होने की रिपोर्ट नहीं है। स्थानीय कुछ युवकोें ने डीएम को कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहायता राशि का चेक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर सुरक्षाकर्मी व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात रही। मुख्यालय पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जिले में बनाए गए अस्थाई 27 होम क्वारंटीन में भेजा। जुमे की नमाज के समय पुलिस टीम मस्जिदों के पास तैनात रही। किसी को मस्जिद में नमाज पढ़ने नहीं दिया गया। इसी दौरान अधिकारियों के पास सूचना मिली कि इस जलसे से शामिल होने के बाद तीन लोग मुख्यालय पहुंचे हैं। जिनकी तलाश में मस्जिद से लेकर मदरसों में छापेमारी कर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन अबतक यहां के किसी के भी शामिल होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
गुप्तचर एजेंसी से लेकर जिला प्रशासन भी सीमा क्षेत्र पर आने वालों से कडी पूछताछ कर इसकी जानकारी जुटा रहा है। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था का विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने जनता से घर में रहने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश यादव, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव से संबंधित अद्यतन सूचनाओं के साथ संबंधित अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बाहर से आए लोगों को ठहराया गया है उनको कोई अव्यवस्था न हो। वहां पर भोजन, पानी आदि सभी व्यवस्थाएं रहे। गांव से सूचनाएं बाहर से आने वाले लोगों की प्राप्त हो रही हैं उनका तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें व्यवस्थित कराएं।
गोशालाओं का संचालन ठीक ढंग से कराया जाए। अभी से ही गोवंश के लिए भूसा की व्यवस्था करा ले। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके गुप्ता से जिला अस्पताल में आए मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण, किस तरह के मरीज आते हैं आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार से कहा कि सभी चिकित्सालय पर दवाओं आदि की उपलब्धता बनी रहे। कहीं पर कोई कमी नहीं हो।
शुक्रवार को एसडीएम एके पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सूचना मिलने पर शहर के एक मोहल्ले से एक युवक को घर से ले जाकर जांच कराई है। कोरोना वायरस का संदेह होने पर उसे होम क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी घर से ले जाकर शिवरामपुर के पास बनाए गए अस्थाई होम क्वारंटीन में रखा गया है। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है।

सीएमओ डा. विनोद कुमार के अनुसार जिले में अभी किसी में कोरेाना पॉजटिव होने की रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा शहर के कुछ मोहल्ले में दिल्ली से लौटे तीन युवक व बगदरी गांव में कानपुर से लौटे दस से अधिक युवकों का मेडीकल जांच न होने की जानकारी स्थानीय लोगाें ने दी है। बताया कि अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed