फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The young man committed suicide by hanging himself at home

Chitrakoot News: घर में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 22 Jun 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself at home
आशीष मिश्रा - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सदर कोतवालीक्षेत्र के चकौंध गांव में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में रस्सी से फंदा लगा कर जान दे दी। जैसे ही परिजनों को पता चला तो उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

चकौंध निवासी दयानंद मिश्रा ने बताया कि उसका पुत्र आशीष (22) कर्वी स्थित एक इलेक्ट्रिानिक की दुकान में काम करता था। प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह भी तैयार होकर दुकान जाने वाला था। इसी बीच कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर उसे आवाज दी। अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा खोला पर दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजन खिडक़ी के रास्ते अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका था। यह देख परिजन चीख पड़े।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। मृतक तीन भाइयो में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां चुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना के पीछे परिजन किसी कारण की जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की चर्चा
आशीष गांव के ही नरेंद्र के साथ कर्वी की एक दुकान में काम करता था। नरेंद्र ने बताया कि वह बाइक से आशीष के साथ ही दुकान आता था।रविवार की सुबह भी जब वह तैयार हो गया तो आशीष को बुलाया उसने कुछ देर में आने के लिए कहा। इसके बाद वह कभी नहीं आया। यह भी चर्चा रही कि आशीष का दूसरे गांव की दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेमसंबध था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर आशीष की रविवार की सुबह भी किसी से बातचीत हुई है।इसकेबाद उसने यह कदम उठाया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए उसके मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed