फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The three were shot in the suspect's mouth

मुखबरी के शक पर तीनों को गोली से उड़ाया था

Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The three were shot in the suspect's mouth
डेमो पिक - फोटो : demo
चित्रकूट। पुलिस रिमांड पर आए एक लाख पंाच हजार के इनामा डाकू गोप्पा ने रिमांड खत्म होने के कुछ देर पहले माना कि पहाड़ी के पास लूटी रायफल लेने आए तीन युवकों को पुलिस मुखबरी के शक पर गोली से उड़ाया था। इसके अलावा कर्का गांव में बोरिंग मशीन वाले दो युवकों के अपहरण में फिरौती वसूली थी।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आए डाकू गोप्पा ने मंगलवार की देर शाम को बताया कि तिहरा हत्याकांड करने का उसका कोई इरादा नहीं था बल्कि रायफल लौटाकर रुपये लेना मकसद था। पहाड़ी के पास मई 2016 में लूटी रायफल लौटाने का सौदा सत्तर हजार में तय था। जिसे लेकर तीन लोग पहुंचे थे। वह दरसेंडा के ही एक जनप्रतिनिधि के चार पहिया वाहन से तीनों के पास पहुंचा था। काफी देर तक बातचीत के दौरान  तीनों की बातोें से पुलिस मुखबरी का शक हुआ। इसी शक पर गोलियोें से उड़ा दिया था।
विज्ञापन

रिमंाड के बाद घटनास्थल लेकर गए रैपुरा थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि डाकू ने कर्का पड़रिया में दो युवकों के अपहरण के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बारे में बताया कि यदि बारिश न होती तो शायद उस दिन कई लोगों की मौत हो जाती। उसने रिहाई के बदले फिरौती वसूली थी। डाकू गोप्पा ने बताया कि इधर कई महीने से पुलिस का दबाव बढ़ रहा था। वह ज्यादातर समय मोहलिया के जंगल में ही रहता था। उसने गैंग और मददगारों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed