फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The reason for the pollution of Mandakini is the apathy of the administrative officers of UP-MP

मंदाकिनी प्रदुषित का कारण यूपी-एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The reason for the pollution of Mandakini is the apathy of the administrative officers of UP-MP
फोटो-4- बातचीत करते जगदगुरु रामभद्राचार्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
फचित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंदाकिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा है कि मंदाकिनी का प्रदूषण दूर करने में यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी उदासीन हैं। दोनों प्रदेशों के 50 से अधिक ऐसे नाले हैं, जो सीधे मंदाकिनी नदी में गिर रहे हैं। इन पर रोक नहीं लग पा रही है। नमामि गंगेे की तर्ज पर बनी जिला गंगा समिति में कहने को तो अधिकारियों और समाजसेवियों की फौज है, लेकिन नौ महीने से इसकी बैठक तक नहीं हुई। इसी से मंदाकिनी को प्रदूषण मुक्त करने की गंभीरता का पता चलता है।
विज्ञापन

जगद्गुरू ने कहा कि नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। मंदाकिनी सिकुड़ती जा रही है। कई जलस्रोत भी बंद हो गये हैं, जिससे नदी की जलधारा कम हो गई है। मंदाकिनी से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने आते है। इसके बाद भी यूपी और एमपी क्षेत्र में बसी बस्तियों के गंदे नाले इसमें डाले जाते हैं। इससे नदी का पानी प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

कहा कि दोनों प्रदेशों के 50 से अधिक नाले ऐसे हैं, जो मंदाकिनी नदी में गिर रहे हैं। इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कहा कि उन्होंने अपने प्रमोद वन स्थित कांच मंदिर के गंदे नाले को बंद कर दिया है। नाले का पानी नदी में नहीं डाला जा रहा है। इस तरह से अन्य मठ, मंदिर और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों को मंदाकिनी नदी में गिरने वाले नालों को बंद कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed