{"_id":"69177490dc36b9a11f0cbb02","slug":"the-number-of-passengers-traveling-to-and-from-delhi-decreased-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-123204-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दिल्ली से आने जाने यात्रियों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दिल्ली से आने जाने यात्रियों की संख्या घटी
Fri, 14 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। देश की राजधानी में आतंकी घटना के बाद से दिल्ली आने जाने वालों की संख्या में एकाएक कमी आई है। साथ ही चित्रकूट से दिल्ली की दो ट्रेनों में दो दिन में 20 रिजर्वेशन भी कैंसिल हुए हैं, हालांकि जनरल डिब्बों में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। उधर, रेल यात्रा रद करने वाले कुछ यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। बोले, कुछ दिन बाद जाएंगे। वहीं दिल्ली से आए कुछ यात्रियों ने कहा कि इन दिनों चेकिंग ज्यादा है। इससे आमजन परेशान होते हैं।
जिले से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से अप-डाउन करती हैं। दिल्ली में आतंकी घटना के बाद से जिले से दिल्ली आने जाने वालों की संख्या में कमी आई है। सेमरिया के संतोष सिंह ने बताया कि उनके परिवार को शादी समारोह में दिल्ली जाना था लेकिन इस घटना के बाद से उन्होंने रिजर्वेशन कैंसिल कराया है। इसी प्रकार खोही के उमेश द्विवेदी ने बताया कि उनके परिजन दिल्ली में रहते हैं। उन्हें 12 नवंबर को कर्वी आना था। इस घटना के बाद से उन्होंने भयवश आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारी करने वाले कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि जिस दिन से दिल्ली में घटना हुई है, उस दिन से इन ट्रेनों में चेकिंग तो रोज हो रही है। यात्रा करने वालों की संख्या घटी है। पहले जनरल डिब्बे खचाखच भरे रहते थे अब सामान्य स्थिति दिखती है। वहीं इस मामले में उप वाणिज्य प्रबंधक गिरीश पांडेय ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद से दिल्ली आवागमन करने वालों की संख्या में खास कमी नहीं है। नए रिजर्वेशन चित्रकूट से अभी नहीं हुए हैं।