{"_id":"66a7d2bf8f91a2b8f30a2f40","slug":"the-matter-of-lack-of-water-in-the-hospital-echoed-in-the-assembly-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108554-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विधानसभा में गूंजा अस्पताल में पानी के अभाव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विधानसभा में गूंजा अस्पताल में पानी के अभाव का मामला
Mon, 29 Jul 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक ने विधान सभा में जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये। कहा कि जिले के अस्पताल में पानी की व्यवस्था न होने से मरीज व तीमारदार परेशान हैं।
24 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने अस्पताल आएं तो पानी साथ लाएं शीर्षक से खबर छापी थी। जिसे 25 जुलाई को सपा के प्रदेश कार्यालय से एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा गया था। आज सोमवार को विधानसभा में सदर विधायक अनिल प्रधान ने मामले को उठाया। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर जल गया तो उपभोक्ताओं पर बिल जमा करने का दबाव बनाया जाता है। मामूली बिजली चोरी पर मुकदमा दर्ज कर देते हैं। जबकि ऊर्जा मंत्री शहर में 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं जो दिखावा साबित हो रहा है। उन्होंने सदन में मांग किया कि जिले में स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, खाद आदि व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। सदन को उन्होंने बताया कि फरवरी माह में मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज में बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन बडा विस्फोट हो गया। जिसमें चार बच्चों की जान चली गई थी। दुखद यह है कि इतने बड़े आयोजन में कोई सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए, किन्तु महज खानापूर्ति की गई। दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। जिले में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं बिजली विभाग मनमानी रवैया अपनाए हैं।