{"_id":"65efe7b85fb53dd8a403fc6a","slug":"the-first-airplane-will-fly-from-chitrakoot-today-at-12-oclock-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105562-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आज 12 बजे चित्रकूट से उड़ेगा पहला हवाई जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आज 12 बजे चित्रकूट से उड़ेगा पहला हवाई जहाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। देवांगना हवाई अड्डा पहली उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है। आज यानी मंगलवार को लखनऊ से पहला एयरक्राफ्ट सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर हवाई पट्टी पर उतरेगा। आधे घंटे बाद यही एयरक्राफ्ट लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। दोनों ओर की फ्लाइट के सभी टिकट बिक गए हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते हवाई अड्डे चित्रकूट का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया है। यहां से सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को ही उड़ान होगी। इसके लिए 19-20 सीट वाला एयरक्राफ्ट होगा। इसका पूरा काम एयरबिग कंपनी की देखरेख में हो रहा है। 12 मार्च मंगलवार को लखनऊ से लगभग 250 किमी का सफर महज 55 मिनट में पूरा होगा। एयरबिग कंपनी के चित्रकूट स्टेशन इंचार्ज कपिल खरे ने बताया कि लखनऊ से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर उड़ेगा, फिर दोपहर 11 बजकर 25 मिनट पर चित्रकूट में उतरेगा। करीब 35 मिनट बाद 12:00 लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।
इस पहली उड़ान को लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता है। कई लोग पहली यात्रा करना चाहते हैं लेकिन ऑनलाइन बुकिंग में हाउसफुल दिखा रहा है। ऐसे में कई लोगोंं ने हवाईपट्टी पर जाकर टिकट लेने का प्रयास किया तो वहां बताया गया कि मंगलवार की कोई सीट खाली नहीं है।