{"_id":"5b5cb7a74f1c1bb24b8b5840","slug":"the-farmer-was-abducted-beaten-and-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को किया अगवा, मारपीट कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को किया अगवा, मारपीट कर लूटा
chitrakoot
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
kktv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से घर जा रहे किसान को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। यह बाइक पर जबरन बैठाकर रगौली गांव ले गए। सूनसान इलाके में किसान को बेल्ट, लात-घूंसों से पीटकर दस हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
कोतवाली क्षेत्र के कसहाई गांव निवासी भीमराज पुत्र धर्मराज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह खेत की जुताई करा रहा था। अंधेरा होने पर पैदल घर की ओर जाने लगा। सड़क पर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक मिले। इन्होंने पकड़कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। यह राजापुर मार्ग की ओर ले गए। रास्ते में विरोध कर चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी दी। इन्होंने अंधेरे में रगौली गांव के सूनसान इलाके में रोककर तलाशी ली।
पीड़ित ने बताया कि इन्होंने जेब में रखे लगभग दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने परे बेल्ट, डंडे व लात घूंसों से पिटाई कर दी। आरोपी लूट के बाद अंधेरे में छोड़कर भाग निकले। रास्ते में ग्रामीणों को जानकारी देकर घर पहुंचा। शनिवार की सुबह पीड़ित ने कोतवाली में जानकारी दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।