फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The fair will run for three days on the new moon day of Jyeshtha month

Chitrakoot News: ज्येष्ठ माह की अमावस्या छह को तीन दिन चलेगा मेला

Mon, 03 Jun 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The fair will run for three days on the new moon day of Jyeshtha month
चित्रकूट। ज्येष्ठ मास की अमावस्या छह जून को है। भीषण गर्मी के बीच इसका मेला 5 जून से सात जून तक चलेगा। मेला को देखते हुए क्षेत्र को तीन जोन व 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट में बांटा गया है। जिसमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिए गए हैं। मेले की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त व डीआईजी ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि मंदाकिनी गंगा रामघाट में बैरीकेडिंग, गोताखोर, नाव की व्यवस्था रहे। गोताखोर के नाम मोबाइल नंबर भी पुलिस के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। भीषण गर्मी को देखते हुए परिक्रमा मार्ग रामघाट सहित सभी पार्किंग स्थलों पर टैंकर आदि के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग और रामघाट पर प्याऊ भी लगाया जाए। डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सभी प्वाइंटों पर तैनात रहकर सुरक्षा बनाए रखते हुए मेला को सकुशल संपन्न कराया जाए। बैठक में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरूण कुमार सिंह से कहा कि रेलवे स्टेशन से यूपीटी तक रोडवेज बसों का संचालन किया जाए। स्टेशन मास्टर से ट्रेनों के समय की जानकारी भी कर लें। जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed