{"_id":"6ad27ef55092b7c0680b1c22","slug":"a-special-camp-will-be-held-at-all-booths-today-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137819-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सभी बूथों पर आज लगेगा विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सभी बूथों पर आज लगेगा विशेष शिविर
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद छूटे हुए नागरिकों और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए शनिवार से 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर विशेष दिवस आयोजित किए जाएंगे।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि दोनों दिन चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा के सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे और फार्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के आवेदन लेंगे। सभी बीएलओ को पर्याप्त संख्या में फार्म-6 रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त कर उनकी सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने और पात्र नागरिकों के फार्म भरवाने में सहयोग करने की अपील की है।