{"_id":"676c8a1205f285fadc0516d5","slug":"the-dumper-hit-the-entrance-and-the-electric-poles-the-power-went-out-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-111992-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डंपर ने प्रवेशद्वार और बिजली के खंभों में मारी टक्कर, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डंपर ने प्रवेशद्वार और बिजली के खंभों में मारी टक्कर, बत्ती गुल
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कर्वी-राजापुर मार्ग पर वनकट गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने शहरी सीमा के प्रवेशद्वार व बिजली के तीन खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। खंभे क्षतिग्रस्त व तार टूटने से 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इससे शहर सहित गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा।
मंगलवार की रात 11 बजे लगभग कर्वी से राजापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने अंनियत्रित होकर वनकट गांव के पास बने शहर के प्रवेश द्वार को तोड़ते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के तीन खंभों में टक्कर मार दी।
टक्कर से खंभे क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिजली के तार भी टूट गए जिससे पूरे शहर के साथ-साथ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति भी बाधित हुई, जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शहर के पंकज दुबे, रामदयाल, सीताराम ने बताया कि मंगलवार रात्रि से शहर सहित आसपास के 25 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पाइप लाइन से जलापूर्ति न होने के चलते हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। बताया कि दिन के समय ट्रकों की नो इंट्री रहती है।
रात दस बजे जब ट्रकों की इंट्री खोली जाती है तो चालक तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यातायात विभाग को ट्रकों की गति पर लगाम लगानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित थी। दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)

उझानी में आलू की फसल। संवाद