फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The district's ranking fell, DM's temper rose

Chitrakoot News: जिले की रैंकिंग गिरी, चढ़ा डीएम का पारा

Thu, 13 Mar 2025 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
The district's ranking fell, DM's temper rose
चित्रकूट। जब-जब जिले की रैंकिंग ऊपर जाती है तो अफसरों को शाबासी मिली है। ठीक इसी तरह इस बार जब फरवरी में शासन की रिपोर्ट आई तो उसमें जिले की रैंकिंग का ग्राफ काफी नीचे चला गया। इस पर जिलाधिकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन का पारा भी चढ़ गया। उन्होंने अपने मताहतों को सख्त निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित हुई है, उन बिंदुओं पर इस माह में प्रगति कराएं। कहा कि यदि इस बार रैंकिंग नहीं बढ़ी तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम के तेवर से अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि अवस्थापना, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक, धान खरीद, औषधि प्रशासन व खनिज, आय प्रमाण पत्र, वरासत, वसूली प्रमाण पत्र आदि की रैंकिंग बहुत कम प्राप्त हुई है। इससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई है। सभी अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिजली, खनन व बैंकों की ओर से जो आरसी जारी की गई है, उसकी नायब तहसीलदार व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकर वसूली कराई जाए।।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम उमेश चंद्र निगम, सदर एसडीएम पूजा साहू, एसडीएम मऊ सौरभ यादव, एसडीएम राजापुर हर्षिता देवड़ा, उपयुक्त राज्य कर विक्रम अजीत, जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed