{"_id":"cf77acdde9c217b8a95a6530967bcd0e","slug":"the-dispute-lasted-irrigation-shot-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के विवाद में चली गोली, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के विवाद में चली गोली, एक घायल
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में सिंचाई के लिए निकले पाइप को लेकर दो पक्षों
विज्ञापन
के बीच विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से गोली चलने पर एक युवक गंभीर रूप
से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में
भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। पुलिस
आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना रैपुरा थाने के मदना गांव के पडरी पुरवा की है। बाबूलाल पुत्र रामचंद्र के बोर से कन्हैयालाल पुत्र बदलू के खेत की सिंचाई हो रही थी। पाइप चंदेल पुत्र भइयालाल के खेत से होकर गुजरने पर चंदेल ने आपत्ति की।
इसी बात को लेकर कन्हैया व चंदेल के बीच विवाद होने लगा। मौके पर चंदेल की ओर से पहुंचे मुन्ना पुत्र शंकर ने कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली वहां खडे़ राजकरन पुत्र बोधन के बांए पैर की जांघ में जा लगी।
जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। गोली लगते ही सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रूफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।