फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The development of the country will happen by following the path of Indira

कांग्रेसियों ने मनाई आयरन लेडी की पुण्यतिथि

Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The development of the country will happen by following the path of Indira
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने दोनों महान विभूतियों को माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल देश की अखंडता, एकता के लिए लड़ते रहे उसी तरह सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करे। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बताए हुए रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करना होगा। इंदिरा गांधी के रूप में प्रियंका गांधी का नेतृत्व कांग्रेसियों को मिला है। एकजुट होकर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाएं। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बरगढ़ क्षेत्र के ओवरी ग्राम सभा में राजीव रतन दुबे की अध्यक्षता में बैठक कर आयरन लेडी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान भोलानाथ द्विवेदी, जवाहर लाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इस दौरान ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में एक दर्जन लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गोष्ठी में अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, यमुना शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, पवन रजक, भगवानदीन समदरिया, संपत पाल, शिव गुलाम वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, नीरू गुप्ता, सविता पाल, प्रेमचंद, सद्दाम सिद्दीकी, भैयालाल फौजी, अतुल त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, नरवेस सचान, विनयपाल व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed