{"_id":"577fee0a4f1c1b93477fba60","slug":"the-death-of-a-child-from-the-collision-of-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार करने के लिए हाइवे किनारे खड़ी आठ साल की बालिका को बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो चालक गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गया और वहां छोड़कर भाग गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रैपुरा थानाक्षेत्र के ब्यूर निवासी कृष्णकुमार की आठ साल की पुत्री मंजू देवी शुक्रवार को अपनी चाची उषा देवी के साथ मौसी के घर कालूपुर आई थी। दोपहर को सड़क पार करने के लिए वह हाईवे किनारे खड़ी थी, तभी इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आई बोलेरो ने मंजू को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही बोलरो चालक ने गाड़ी रोककर घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बोलेरो समेत चालक चला गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में बालिका ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन