फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The dead body of the young man who came to the marriage of sister-in-law in a relationship was found hanging

रिश्ते में साली की शादी में आए युवक का शव लटका मिला

Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man who came to the marriage of sister-in-law in a relationship was found hanging
फोटो-6- मोहित यादव- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी गांव में रिश्ते में साली की शादी में आए युवक का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका शव मिला। पिता ने बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी गांव में बुधवार की रात शिववरन की पुत्री शोभा की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए मोहित यादव (18) पुत्र शिवमंगल निवासी पैलानी का डेरा बांदा से 21 जून को आ गया था। जिस युवती की शादी हो रही थी वह रिश्ते में मोहित की साली लगती है। गुरुवार की सुबह विदाई हो गई। इसके बाद मोहित का शव शादी वाले स्थल से लगभग 500 मीटर दूर गजोधर का पुरवा के एक घर के छज्जे से फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने इसे अज्ञात कारण के चलते खुदकुशी बताया जबकि मोहित के पिता शिवमंगल यादव ने इसे हत्या बताया है। भरतकूप थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे मोहित से फोन पर बात हुई थी। गुरुवार की सुबह से मोबाइल बंद हो गया था। मामले में पूछताछ कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन शव गांव ले गए हैं।
प्रेम संबंध की भी चर्चा
चर्चा है कि मृतक मोहित यादव के किसी से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। पिता का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। वह 6 भाइयों में मझला था। घटना के बाद उसकी मां कल्ली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थिति संदेहास्पद, गले में फंदे के अलावा भी निशान
घटनास्थल पर मिले शव और स्थिति को देखकर लोगों स्थिति संदेहास्पद बताई है। मोहित की लंबाई लगभग साढ़े पांच फुट है और जिस जगह उसका शव फंदे से लटका मिला वह लगभग पांच फीट ऊंचा है। शव आधे झुके घुटने की शक्ल में मिला है। इसके अलावा उसके गले में रस्सी के फंदे के अलावा गले में बहुत गहरा निशान भी है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed