{"_id":"674e1341fa1528f42c023664","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-near-the-railway-station-the-family-members-suspected-murder-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111425-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला। परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या की आशंका जताई।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही लालापुर निवासी शिवभगवान तिवारी ने बताया कि बेटे मोहित तिवारी (25) का शव कर्वी रेलवे स्टेशन के पास मिला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे तो बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। बताया कि रविवार की शाम मोहित बिना बताए घर से निकला था। उन्होंने जहर खिलाकर हत्या की आशंका जताई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कर्का पड़रिया बहिलपुरवा निवासी बिट्टन (46) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी निवासी फूल कुमारी (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।