फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The body of a young man was found hanging from a tree

Chitrakoot News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree
राजापुर। थाना क्षेत्र के चिल्लीराकस पंप कैनाल के आवासीय भवन के पास पेड़ से युवक का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


चिल्लीराकस पम्प कैनाल में पंप ऑपरेटर केवटरहा मोहल्ला निवासी पप्पू ने बताया कि मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद यमुना नदी पर लगी नहर की मशीन की रखवाली करने गए थे। साला संगम (22) रात करीब नौ बजे केवटरहा से पम्प कैनाल आया था। रात में खाना खाने के बाद सिंचाई विभाग के आवासीय भवन में सास मकुंदी, पत्नी और साला सो गए थे। तड़के तीन बजे देवोत्थान एकादशी पर सास मकुंदी सूपा बजा रही थी, तभी उन्होंने घर के सामने सेमर के पेड़ पर साड़ी के फंदे से शव लटका देखा। नजदीक जाकर देखा तो सबसे छोटा पुत्र संगम है।

मंझले भाई अन्नू निषाद ने बताया कि संगम चार भाइयों में सबसे छोटा था। राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed