{"_id":"66e72dae7b27e0204402eb14","slug":"the-audience-was-mesmerized-by-watching-the-live-staging-of-ramlila-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109552-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामलीला का सजीव मंचन देख दर्शक मंत्र मुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामलीला का सजीव मंचन देख दर्शक मंत्र मुग्ध
विज्ञापन
चित्रकूट। श्री रामचरितमानस मंदिर तुलसी पीठ में रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें गीत संगीत से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श पर अमल का संदेश दिया। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सुमित्रा ठाकुर ने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन जीने का संदेश दिया जाता है। रामचरितमानस का पाठ सभी को करना चाहिए।
रामलीला महोत्सव के आयोजक पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र व अंतरराष्ट्रीय रामलीला के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश टंडन की मौजूदगी में रामलीला का मंचन हुआ। जगदगुरु रामभद्राचार्य व केंद्रीय मंत्री सुमित्रा ठाकुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल में अध्ययनरत नन्हे कलाकारों ने गणेश वंदना से उपस्थित जन समुदाय श्रद्धालुओं भक्तजनों का मन मोह लिया।
जगद्गुरु ने कहा कि रामलीला का छात्र-छात्राओं द्वारा मंचन किया जा रहा है। प्रभु राम मानवता के मापदंड हैं।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र के चरित्र को अपने जीवन में लाएं, यहीं मानव जीवन मंत्र है। इस मौके पर आचार्य रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे।