फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The audience was mesmerized after seeing the staging of Prabhu Shri Ram Janmotsav.

Chitrakoot News: प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sun, 12 Nov 2023 08:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized after seeing the staging of Prabhu Shri Ram Janmotsav.
चित्रकूट। दीपावली पर्व पर राष्ट्रीय रामायण मेला में तीन दिवसीय रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव की लीला का मंचन कानपुर के कलाकारों ने किया। यह देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया के साथ कई अखाड़ों के महंत व डीआरआई के संगठन सचिव ने दीप जलाकर किया। कानपुर व बांदा क्षेत्र की रामलीला मंडली ने तीन दिवसीय मंचन के पहले दिन भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन किया। राजा दशरथ के तीन रानियों में राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न के जन्म होने पर भारी हर्षोल्लास व बधाईयां गीत गाए गए।
विज्ञापन

मंचन देख श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने महंतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर तुलसी पीठ के आचार्य रामचन्द्र दास, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, महंत दिव्यजीवन दास, महंत दीपक दास, महंत रामहृदय दास, महंत सत्य प्रकाश दास, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, डॉ. मिलिन्द देव, रामायण मेला के महामंत्री करुणाशंकर द्विवेदी, शिवमंगल शास्त्री, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, राजाबाबू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed