फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The audience is mesmerized by watching the dialogue between Parashuram and Lakshman.

Chitrakoot News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला देख दर्शक मंत्रमुग्ध

Tue, 17 Oct 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
The audience is mesmerized by watching the dialogue between Parashuram and Lakshman.
राजापुर/चित्रकूट। तुलसीकृत प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। रामलीला भवन में धनुष यज्ञ की लीला में कानपुर, बांदा व चित्रकूट के कलाकारों ने अभिनय किया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनने के लिए नगर व क्षेत्र के बुद्धजीवी व श्रोतागण पहुंचे। सभी ने परशुराम व लक्ष्मण संवाद की सराहना की।
विज्ञापन

जनकदुलारी के सीता स्वयंवर में महाराज जनक का अभिनय कर रहे उमादत्त शुक्ला ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर में विलाप करते हुए लोगों के आंसू छलक पड़े। राम का अभिनय कर रहे महेश दीक्षित, लक्ष्मण एसडी पाठक, परशुराम डॉ. एलडी पांडेय ने धनुष यज्ञ की लीला में अपने-अपने अभिनय प्रस्तुत किए। कमेटी के संरक्षक लक्ष्मी प्रसाद मिश्र, प्रबंधक राजकुमार उपाध्याय, सोमनाथ अग्रवाल, सुनील मिश्रा, सतीश मिश्रा ने भगवान राम व माता सीता की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed