फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The attempt to avoid arrest got a setback, the hearing could not be held

Chitrakoot News: गिरफ्तारी से बचने की जुगत को झटका, नहीं हो सकी सुनवाई

Sat, 08 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 08 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The attempt to avoid arrest got a setback, the hearing could not be held
चित्रकूट। कोषागार में हुए घोटाला में पूछताछ व जेल जाने से बचने के लिए जुगत लगे कई नामजद आरोपी पेंशनर व बिचौलियों को फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। वजह, हाईकोर्ट में इनकी सुनवाई टल गई। उधर, जेल में बंद चार आरोपियों की जमानत याचिका जिला न्यायाधीश कोर्ट ने निरस्त कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआईटी के सामने आठ पेंशनर व उनके परिजन पहुंचे। टीम ने उनके कागजात व बैंक खाते से लेन देन का मिलान कर रुपये लेने और देने वालों के नाम पूछे। इस पर पेंशनरों ने कुछ अपने ही रिश्तेदार व कोषागार विभाग के अधिकारियों के नाम बताए। जिनके नाम बताए गए, वह दोनों विकास और अशोक जेल में हैं। अन्य नाम सामने आने पर उनकी तलाश के लिए पुलिस ने खोजबीन शुरू की है। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी अरविंद वर्मा व जांच अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि जांच में ज्यादा नया काम करने का मौका नहीं मिल रहा है। कोर्ट में कई कागजात प्रस्तुत करने में समय गुजर जाता है। इसके बावजूद शुक्रवार को जिन पेंशनरों से जानकारी मिली है, उसमें पेंशनरों के तीन बिचौलिये (जो पेंशनरों के रिश्तेदार भी हैं) के नाम सामने आए हैं। इनकी तलाश कर जेल भेजा जाएगा। दो विभागीय उन अधिकारियों के नाम आए हैं, जो जेल में हैं।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जेल जाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का सहारा ले रहे पेंशनरों व बिचौलियों को झटका लगा है। अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि जिला जज कोर्ट से चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। एक में अगली तारीख मिली है। इसके अलावा नामजद रिटायर्ड सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह समेत चार की गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में याचिका पर फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद छह आरोपियों की ओर से भी जमानत की याचिका कोर्ट में डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed